* किरंदुल की प्रकाश विद्यालय प्रांगण में मुख्य अतिथि कोड़ेनार सरपंच मीना मंडावी के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया गया।*

  * किरंदुल की प्रकाश विद्यालय प्रांगण में मुख्य अतिथि  कोड़ेनार सरपंच मीना मंडावी के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया गया।*



किरंदुल। लौह नगरी किरंदुल की प्रकाश विद्यालय प्रांगण में आजादी का महापर्व स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्ष और उमंग के साथ भारत माता की जय की नारो के साथ मनाया गया। 

इस पावन अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत कोड़ेनार रिंग रोड नंबर चार की सरपंच मीना मंडावी रही एवं सरपंच श्रीमती मंडावी के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण किया गया।

 इस खास मौके पर सरपंच मीना मण्डावी ने उपस्थित टीचर्स और बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि यह पर्व हमारे लिए विशेष महत्व रखता है क्योंकि इस दिन को पाने के लिए हमारे देश के कई वीर सपूतों ने अपने प्राणों का न्योछावर कर दिया तब जाकर हमें यहां आजादी मिली और हम आज चैन की नींद ले रहे हैं। बच्चे आप भी खूब पढ़ो आगे बढ़ो और अपने परिवार के साथ-साथ स्कूल का नाम  व अपने जिले का नाम रौशन करें।

विद्यालय के प्राचार्य फादर दिलीप थानी ने इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दिया और बच्चों को संबोधन करते हुए कहा कि खूब मन लगाकर पढ़ाई करो अच्छे बड़े पद पर जाओ और देश के विकास में अपना सहयोग दे ।

 इस दौरान समस्त स्टाफ एवं स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद थे।




Post a Comment

0 Comments