दंतेवाड़ा: किरंदुल के वार्ड 18 में लाल कीचड़ और प्रदूषित पानी से त्रस्त ग्रामीण, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार


दंतेवाड़ा: किरंदुल के वार्ड 18 में लाल कीचड़ और प्रदूषित पानी से त्रस्त ग्रामीण, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार  



दंतेवाड़ा, 29 अप्रैल 2026  
नगर पालिका क्षेत्र किरंदुल के वार्ड क्रमांक 18, नड़ियां पारा के निवासी इन दिनों प्राइवेट कंपनियों की भारी वाहनों और औद्योगिक प्रदूषण के कारण नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। सड़क पर जमा लाल कीचड़, नदी-नालों में मिलता दूषित पानी और टूटी-फूटी सड़कें यहां के लगभग 550 लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गई हैं।  

स्थानीय निवासी प्रवेश कुमार जोशी ने इस संबंध में जिला कलेक्टर दंतेवाड़ा को एक विस्तृत आवेदन सौंपकर तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग की है।  

श्री जोशी के अनुसार वार्ड 18 की अनुमानित 150 की जनसंख्या सीधे तौर पर प्रभावित है। इनमें लगभग 25 स्कूली बच्चे शामिल हैं जिन्हें कीचड़ भरे रास्ते से होकर स्कूल जाना पड़ता है। इसके अतिरिक्त किरंदुल बस्ती और आसपास के करीब 400 लोग भी इस समस्या से जूझ रहे हैं।  


संलग्न किए गए फोटो में देखा जा सकता है कि सड़क पर लाल रंग का कीचड़ और पानी भरा हुआ है। इसी मार्ग से प्राइवेट कंपनियों के डंपर और भारी वाहन गुजरते हैं, जिससे स्थिति और बिगड़ गई है।  

आवेदन में बताया गया है कि कंपनियों से निकलने वाला लाल कीचड़युक्त पानी सीधे नदी और नालों में मिल रहा है। इससे भूजल दूषित हो रहा है और पीने के पानी का संकट गहरा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि इससे पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है।  

कीचड़ और जर्जर सड़क के कारण आपातकालीन स्थिति में एम्बुलेंस का गांव तक पहुंचना मुश्किल हो गया है। वहीं स्कूली बच्चों के लिए कोई परिवहन सुविधा उपलब्ध नहीं है, जिससे उनकी शिक्षा बाधित हो रही है।  

श्री जोशी ने कलेक्टर से निम्न मांगें की हैं, संयुक्त जांच दल गठित कर स्थल का निरीक्षण कराया जाए और पर्यावरण नियमों के उल्लंघन पर कंपनी के विरुद्ध �

Post a Comment

0 Comments