*: पाढ़ापुर में हाईवा पलटने से अफरा-तफरी, AM/NS की टीम ने रातोंरात सड़क साफ कराई*
AM/NS किरंदुल के महाप्रबंधक राघवेलु और उनकी टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
किरंदुल: गुरुवार शाम पाढ़ापुर के पास बड़ा हादसा टल गया। आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के ठेकेदार का लौह अयस्क से भरा हाईवा अनियंत्रित होकर पलट गया। हाईवा से गिरे वेस्ट मटेरियल से सड़क पर फिसलन हो गई और लंबा जाम लग गया।
फिसलन के कारण कई राहगीर गिरते-गिरते बचे। जानकारी के अनुसार एक कार भी हादसे का शिकार होकर पलट गई। जाम में फंसे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और दुर्घटना की आशंका बढ़ गई थी।
सूचना मिलते ही AM/NS किरंदुल के महाप्रबंधक राघवेलु और उनकी टीम तत्काल मौके पर पहुंची। रात में ही मजदूर लगाकर सड़क पर फैले वेस्ट मटेरियल को साफ कराया गया, ताकि आवागमन में लोगों को दिक्कत न हो। कंपनी की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।

0 Comments