जिला दंतेवाड़ा: किरंदुल-बचेली मार्केट में गणेश चतुर्थी की तैयारियां जोरों पर हैं। मूर्तिकार भी भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमाओं को अलंकृत कर रहे रंगों से। उत्सव समिति एवं भक्तों द्वारा भगवान श्री गणेश एकदंत स्वामी की सुंदर और मनमोहक मूर्तियों की बुकिंग शुरू कर चुके हैं । नगर के विभिन्न गणेश उत्सव समितियों ने पंडालों को आकर्षक रूप से सजाने का कार्य शुरू कर दिया है। इन पंडालों में विराजमान होकर भगवान श्री गणेश प्रथम पूज्य स्वामी भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। उत्सव की तैयारियों ने पूरे नगर में भक्ति और उत्साह का माहौल बना दिया है।
https://youtube.com/shorts/5m5ES4dI0Kc?si=BU1Mth3Vk8nTtRNo


0 Comments