किरंदुल गार्डर पुलिया के पास स्थित डिलीवरी हब द्वारा पार्सल डिलीवरी में लापरवाही की शिकायतें सामने आ रही हैं। कूरियर और पार्सल सेवाएँ, जो तेज़, समय पर और भरोसेमंद डिलीवरी के लिए जानी जाती हैं, उपभोक्ताओं को उनके पते तक सामान पहुँचाने में नाकाम रही हैं। खासकर मल्लप्पा कैंप वार्ड में डिलीवरी कर्मचारी प्राप्तकर्ताओं को उनके चयनित स्थान पर बुलाते हैं, और यदि देरी होती है या भाषा समझने में समस्या आती है, तो गुस्सा जाहिर करते हुए पार्सल बिना दिए वापस लौट जाते हैं। इससे उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हो रही है। उपभोक्ताओं ने कूरियर विभाग से माँग की है कि डोर-टू-डोर डिलीवरी सुनिश्चित की जाए, ताकि ऐसी समस्याओं से बचा जा सके। कूरियर विभाग को इस मुद्दे पर तत्काल ध्यान देने और सुधार करने की आवश्यकता है।

0 Comments