*स्लग,,बारिश में भी उत्साह बरकरार — बीटीओ वार्षिक चुनाव संपन्न, परिणाम की प्रतीक्षा*
किरंदुल बैलाडीला— दक्षिण बस्तर की सबसे बड़ी ट्रक मालिकों की संस्था बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन (बीटीओ) का वार्षिक चुनाव मंगलवार 13 अगस्त को किरंदुल स्थित बीटीओ कार्यालय में शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
25 जुलाई को आयोजित आमसभा में सर्वसम्मति से चुनाव कराने का निर्णय लिया गया था, जिसके अनुसार 3 अगस्त को नामांकन पत्र वितरण, 4 अगस्त को दाखिला एवं 5 अगस्त को स्क्रूटनी, नाम वापसी और चुनाव चिन्ह आबंटन की प्रक्रिया पूर्ण हुई।
चुनाव संचालन समिति, जिसमें पप्पू जायसवाल, मृणाल राय, संजय भदौरिया, रविन्द्र सोनी, अमरीक सिंह, आर.सी. नाहक, तरुण प्रकाश सोनी, राकेश सिंह गौतम, भानुप्रकाश सिंह और विपुल राय शामिल थे, ने पूरे पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से मतदान संपन्न कराया।
सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक चले मतदान में मूसलाधार बारिश के बावजूद किरंदुल, बचेली, दंतेवाड़ा, गीदम और बीजापुर से आए बीटीओ के सम्मानित सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नई कमेटी के गठन के लिए अपने बहुमूल्य मत डाले।
चुनाव परिणाम की घोषणा अब शेष है, जिसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।
सदस्यों के मन में नई कमेटी और विशेषकर नए अध्यक्ष के कार्यों को लेकर काफी उम्मीदें हैं, उन्हें विश्वास है कि नए नेतृत्व से संगठन को लाभ मिलेगा। अब सबकी निगाहें अंतिम परिणाम पर टिकी हैं, जिससे ही तय होगा कि आने वाले दिनों में संगठन की दिशा और दशा कैसी होगी।
https://youtu.be/Vlsx1Qzk7T4?si=7Ga0OCLPozWeZwJk


0 Comments