* B.T.O.A. के वार्षिक चुनाव चिन्ह गाय और बछड़ा (कामधेनु) मनोज सिंह पैनल को मील रहा सभी सदस्यों का भारी समर्थन। *
किरंदुल – जिला दंतेवाड़ा बैलाडीला ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में मनोज सिंह पैनल के प्रत्याशियों ने सोमवार दिनांक 04 अगस्त को पैनल के सभी प्रत्याशियों ने बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी के दरबार पहुँच दर्शन करने के पश्चात किरंदुल ( बी.टी.ओ.ए ) कार्यालय पहुंचकर किया नामांकन दाखिल लौह नगरी बैलाडीला ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन का चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशि मनोज सिंह और सचिव पद के प्रत्याशि विप्लव मल्लीक दोनों ही अपने पूरे पैनल की जीत का दावा कर रहे है। अपने पुरे पैनल के साथ सदस्यों के पास पहुंचकर जनसम्पर्क चालू कर दिया है और पूरे जोश के साथ उनका पूरा पैनल और समर्थक उन्हें जीताने में लगे है और इस बार की चुनाव उनके प्रतिद्वंद्वियों के लिये भारी दिखाई पड़ रही है। मनोज सिंह पैनल मतदाताओं के घर जाकर अपने पैनल के लिये वोट मांग रहे है और बड़ो का आशीर्वाद ले रहे है जनसम्पर्क में अपने प्रतिद्वंद्वी से आगे चल रहे मनोज सिंह वहीं इस वर्ष 995 सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे 13 अगस्त को चुनाव होने है, वहीं विपक्ष को इस बार कड़ी मेहनत कर सदस्यो को विश्वास में लेना होगा क्योंकि इस बार का चुनाव पिछले चुनाव की तुलना में विपक्ष को भारी पड़ सकता हैं जिस तरह से लोगों का समर्थन मनोज सिंह एवं विप्लव मल्लीक पैनल को मिल रहा है उसे देखते हुए मनोज सिंह अपने पूरे पैनल की ऐतेहासिक जीत का दावा कर रहे है साथ ही रिकार्ड मतों से जीत दर्ज कराने की बात कहीं। वार्षिक चुनाव चिन्ह गाय और बछड़ा (कामधेनु) मंगलवार दिनांक 05 अगस्त को आबंटन किया गया। वही पैनल के प्रत्याशियों की सुची में अध्यक्ष पद के लिये मनोज सिंह सचिव विप्लव मल्लीक,उपाध्यक्ष रोहित साहू, विजयंत सिंह गौतम ( वीरू ), कोषाध्यक्ष गुनवित सिंह,सहसचिव विस्वजीत सरकार ( पिंकु ), इमरान खान ( बाबू ) साथी कहा यूनियन के हित एवं सदस्यों के सम्मान के लिए करेंगे काम । अब सदस्यों के साथ जीत की तैयारी।

0 Comments