*एनएमडीसी 17 सितंबर 2025 विश्वकर्मा जयंती में बाहरी व्यक्ति एवं स्थानीय नागरिकों को मौसम के चलते खनन क्षेत्र में प्रवेश प्रतिबंध खदान कर्मचारी करेंगे भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा अर्चना*


दंतेवाड़ा जिला में एनएमडीसी लिमिटेड बीआईओएम, बचेली किरंदुल बैलाडीला कॉम्प्लेक्स में इस वर्ष औसत से ज्यादा वर्षा दर्ज की गई है। भारी बारिश के कारण बैलाडीला क्षेत्र में सड़‌कों, नालों इत्यादि का बहुत नुकसान हुआ है। लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है तथा आम लोगों को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ा है। एनएमडीसी का खनन क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं रहा है। एनएमडीसी के बचेली,किरंदुल बैलाडीला खनन क्षेत्र में भी भारी बारिश के चलते बहुत नुकसान हुआ है। जगह-जगह लैंड स्लाइड के चलते खनन क्षेत्र में सड़क मार्ग अवरुद्ध हुआ है। अभी भी बहुत सी जगहों पर चट्टान एवं मिट्टी के ढीला होने के कारण अभी भी लैंड स्लाइड होने का खतरा बना हुआ है। इसके अतिरिक्त भारी धुंध ,कोहरा दृश्यता को कम करता है, जिससे देखना मुश्किल हो जाता है और खासकर यातायात के दौरान यह खतरनाक हो सकता है.साथी अभी भी इस क्षेत्र में बारिश की संभावना बनी हुई है।

इन खतरों को मद्देनजर रखते हुये आम नागरिकों की सुरक्षा हेतु 17 सितंबर 2025 विश्वकर्मा जयंती के दिन एनएमडीसी, बचेली,किरंदुल बैलाडीला  के खनन क्षेत्र में बाहरी व्यक्तिओं एवं वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इस संबंध में जिला प्रशासन ने भी एक आदेश जारी किया है। आम नागरिकों से अपील की जाती है कि इस संबंध में प्रशासन द्वारा जारी किए गए आदेश के पालन हेतु अपेक्षित सहयोग चाहते हैं फिलहाल कर्मचारियों को पूजा स्थल तक जाने की अनुमति दी गई है जिसमें केवल NMDC कर्मचारियों एवं ठेका कर्मचारी अपने आईडी कार्ड के साथ प्रवेश करेंगे एवं पूजा समितियां स्पेशल बनाए गए पास को लेकर भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा में शामिल होंगे। 





Post a Comment

0 Comments