दंतेवाड़ा, बस्तर: मुनेंद्र धर्मार्थ ट्रस्ट ने बस्तर के सुदूरवर्ती क्षेत्र दंतेवाड़ा जिले के ग्राम बाल पेट में 31 अगस्त और 1 सितंबर 2025 को बाढ़ प्रभावित 86 परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। ट्रस्ट ने जरूरतमंद परिवारों को चावल, दाल, आलू, प्याज, नमक, कंबल, कपड़े और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं प्रदान कीं। इस नेक पहल में राज्य संयोजक दुष्यंत, सेवादार गणपत सेठिया, जनक दास, राजाराम, रामलाल नेताम, राम टेसू दास और अन्य भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
ट्रस्ट के सेवादारों ने बताया कि 'अन्नपूर्णा मुहिम' केवल खाद्य सामग्री वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाएं प्रदान कर जरूरतमंदों के जीवन में नई उम्मीद जगाना है। ट्रस्ट गरीब और असहाय परिवारों की जानकारी मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंचकर उनकी जरूरतों को पूरा करने में जुटा है।
संत रामपाल जी महाराज के मार्गदर्शन में संचालित यह अभियान पूरे भारत में प्रेरणादायी बन रहा है। उनका संदेश है कि रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा और इलाज जैसी मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करना ही सच्चा धर्म है। संत रामपाल जी का प्रेरक संदेश है, "सच्ची भक्ति से आत्म कल्याण, शांति और परिवार में सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।" यह मुहिम इस बात का प्रमाण है कि समाज यदि एकजुट होकर कार्य करे, तो हर असहाय परिवार को अंधेरे से उजाले की ओर ले जाया जा सकता है।

0 Comments