किरंदुल: बस्तर सांसद महेश कश्यप, विधायक चैतराम अटामी और जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी का किरंदुल में आतिशबाजी और गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। पार्षदों ने गजमाला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इसके बाद वार्ड क्रमांक 07 के शासकीय माध्यमिक शाला बैलाडीला में आयोजित कार्यक्रम में मां सरस्वती की तस्वीर पर दीप प्रज्वलन और पूजा-अर्चना के साथ उद्घाटन समारोह शुरू हुआ।
स्कूल के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसके लिए सांसद महेश कश्यप ने उन्हें 5,000 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर एनएमडीसी द्वारा 90 लाख रुपये की लागत से निर्मित स्कूल की नई बिल्डिंग और ए.एम.एन.एस. द्वारा सी.एस.आर. फंड से प्रदान किए गए बेंचों का लोकार्पण सांसद, विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा किया गया।
इसके अतिरिक्त, किरंदुल के वार्ड क्रमांक 02, 11 और 18 में स्ट्रीट लाइट की कमी से नागरिकों को होने वाली असुविधा को देखते हुए नगरपालिका अध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई की। इन वार्डों में ट्यूबलर स्ट्रीट लाइटें स्थापित की गईं, जिनका उद्घाटन भी सांसद, विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया।
कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष रूबी शैलेंद्र सिंह, मुख्य नगरपालिका अधिकारी शशिभूषण महापात्र, एनएमडीसी के एजीएम (एचआर) दीपक पाल, एस.आर. गावड़े, ए.एम.एन.एस. के महाप्रबंधक वाई.वी. राघवेलु, उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।


0 Comments