जिला दंतेवाड़ा किरंदुल गोवर्धन पूजा विशेष : गोवर्धन पूजा भगवान कृष्ण की लीलाओं से जुड़ा है, जब उन्होंने इंद्र के क्रोध से ब्रजवासियों को बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठा लिया था। इंद्र के प्रकोप से बचाव के बाद, श्री कृष्ण ने प्रतिवर्ष गोवर्धन पर्वत की पूजा करके अन्नकूट महोत्सव मनाने का आदेश दिया। यह त्योहार प्रकृति और पशुधन के प्रति आभार व्यक्त करने का प्रतीक है। इस त्यौहार को किरंदुल में भी गोवर्धन पूजा की बड़ी धूम देखने को मिली यादव समाज के द्वारा राउत नाचा प्रस्तुत किया गया जो लोगों में काफ़ी आकर्षण का केंद्र बना रहा लोग राउत नाचा देखनें अपने घरों से बाहर निकाल कर कोई घर के छत पर खड़े होकर तो कोई मुख्य मार्ग पर खड़े होकर इस राउत नाचा का आनंद लिया। किरंदुल की गजराज कैंप में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यादव समाज के द्वारा राउत नाचा गौ माता की पूजा किया गया।किरंदुल के चारों ओर फैले हुए सैंकड़ो आम जनमानस गजराज कैंप में इकट्ठा होकर इस कार्यक्रम को देखने पहुंचे हुए थे लोग एक दूसरे को गाय की गोबर का तिलक लगाकर गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दिया।

0 Comments