एनएमडीसी बचेली में प्रशासनिक भवन आग लगने की मेगा मॉक ड्रिल सफल

 *एनएमडीसी बचेली में प्रशासनिक भवन आग लगने की मेगा मॉक ड्रिल सफल*

बचेली (दंतेवाड़ा)। एनएमडीसी बीआईओएम बचेली के प्रशासनिक भवन में आग लगने की स्थिति की परिकल्पना पर मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। यह अभ्यास सुबह 11:05 से दोपहर 12:25 बजे तक चला।

सीआईएसएफ (केऔसुब), एनडीआरएफ, स्थानीय पुलिस-प्रशासन, बीडीडीएस, सीआईएसएफ अग्निशमन शाखा और एनएमडीसी अपोलो सेंट्रल हॉस्पिटल सहित विभिन्न एजेंसियों ने भाग लिया।

सीआईएसएफ के वरिष्ठ कमांडेंट  आशीष कुमार के निर्देशन में त्वरित प्रतिक्रिया, बचाव-राहत, घायलों का प्राथमिक उपचार, क्षेत्र घेराबंदी और एजेंसियों के बीच समन्वय का प्रभावी प्रदर्शन हुआ।

डी-ब्रिफिंग में नोडल अधिकारी एवं परियोजना प्रमुख  श्रीधर कोडाली ने सभी एजेंसियों की भूमिका, कार्य निष्पादन और उत्कृष्ट समन्वय की सराहना की। इस अभ्यास से आपदा प्रबंधन की तैयारियां मजबूत हुईं।

Post a Comment

0 Comments