ऐसा क्या हुआ के मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बैठक, कर दी सख्त चेतावनी

 ऐसा क्या हुआ के मुख्य नगर पालिका  अधिकारी  ने बैठक, कर दी सख्त चेतावनी

 दंतेवाड़ा  किरंदुल।  सिंगापुर कैंप क्षेत्र में खुले में चिकन, मटन एवं मछली का कचरा फेंके जाने की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO)  शशि भूषण महापात्र के द्वारा नगर पालिका कार्यालय में क्षेत्र के सभी मांस एवं मछली विक्रेताओं की बैठक बुलाई गई। बैठक में विक्रेताओं को स्वच्छता बनाए रखने, कचरे का उचित निस्तारण करने तथा सार्वजनिक स्थानों एवं नालियों में अवशेष नहीं फेंकने की समझाइश दी गई।


सीएमओ ने स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि भविष्य में खुले में कचरा फेंकते पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नगर पालिका की टीम द्वारा कई दुकानदारों का चालान काटते हुए रसीद भी जारी की गई।


बैठक में कहा गया कि खुले में मांस एवं मछली का कचरा फेंकने से दुर्गंध फैल रही है, आवारा जानवरों का जमावड़ा बढ़ रहा है तथा संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। नगर पालिका ने सभी व्यापारियों को स्वच्छता नियमों का पालन करने एवं क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करने की अपील की।

Post a Comment

0 Comments