डड़सेना सिन्हा (कलार) समाज को मिली बड़ी सौगात नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह ने किया सामाजिक भवन का लोकार्पण

 * डड़सेना सिन्हा (कलार) समाज को मिली बड़ी सौगात*

 नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह ने किया सामाजिक भवन का लोकार्पण

17 मई 2026 रविवार को डड़सेना सिन्हा (कलार) समाज के लिए ऐतिहासिक दिन रहा, जब नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह ने समाज के बहुप्रतीक्षित सामाजिक भवन का विधिवत लोकार्पण किया। वर्षों से समाज के लोग अपने भवन की मांग कर रहे थे, जिसके पूरा होने पर समाज में खुशी का माहौल देखने को मिला।


समाज के लोगों ने बताया कि भवन नहीं होने के कारण सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों के आयोजन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब नए भवन के बनने से समाज को एक स्थायी स्थान मिल गया है, जहां बैठकें एवं विभिन्न कार्यक्रम आसानी से आयोजित किए जा सकेंगे।


नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि सभी समाजों का विकास एवं उनकी आवश्यकताओं को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने सामाजिक भवन को समाज की एकता और संगठन का प्रतीक बताया।


वार्ड पार्षद बाल सिंह कश्यप ने कहा कि समाज के हित में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं और आने वाले समय में भी जनसुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने सामाजिक भवन को समाज के लिए बड़ी उपलब्धि बताया उन्होंने कहा कि उनकी पार्षद निधि से जितना संभव होगा, सामाजिक भवन एवं समाज हित के कार्यों में सहयोग प्रदान किया जाएगा।


इस अवसर पर उपाध्यक्ष बबलू सिद्दकी, पार्षद लक्ष्मी ठाकुर, देवकी ठाकुर, अमृत टंडन, यशोदा चुन्नम, बी रूपा रानी, राजकुमार सोनी, थामस बाबू दुर्गम, गायत्री साहू, इला पटेल, अनिल मरकाम, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सोढ़ी सहित समाज के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments