NMDC बीआईओएम किरन्दुल कॉम्प्लेक्स में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ भव्य पौधारोपण एवं सम्मान समारोह
पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने जुटे अधिकारी, कर्मचारी एवं नागरिक
किरंदुल। बीआईओएम किरन्दुल कॉम्पलेक्स परियोजना में शुक्रवार, 5 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह एवं जागरूकता के साथ मनाया गया। रहवासी कॉलोनी स्थित चाचा नेहरू उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं सतत जीवनशैली का संदेश दिया गया। पर्यावरण शपथ के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम की शुरुआत अधिशासी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख रवीन्द्र नारायण द्वारा सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाकर की गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण हेतु सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने किया पौधारोपण विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उद्यान परिसर में व्यापक पौधारोपण किया गया। इस अभियान में रवीन्द्र नारायण, नमिता नारायण (अध्यक्षा, प्रेरणा महिला समिति), के.पी. सिंह (मुख्य महाप्रबंधक-उत्पादन), एस.के. कोचर (महाप्रबंधक-खनन एवं खान प्रबंधक), एम. सुब्रमण्यम (महाप्रबंधक-प्लांट), सेल्वा कुमार (महाप्रबंधक-यांत्रिक सेवाएं), के.एल. नागवेणी (उप महाप्रबंधक-मानव संसाधन), एस. गुहा (उप महाप्रबंधक-वित्त), एल.के. प्रधान (उप महाप्रबंधक-सिविल), अवनीश शर्मा (उप महाप्रबंधक-पर्यावरण), देवराल्लु (अध्यक्ष, एसकेएमएस), ए.के. सिंह (सचिव, एमएमडब्ल्यूयू) सहित अन्य पदाधिकारी, विभागाध्यक्ष एवं प्रेरणा महिला समिति की सदस्यों ने भाग लिया।
पर्यावरण जागरूकता प्रतियोगिताओं में दिखा प्रतिभाओं का उत्साह विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित भाषण प्रतियोगिता एवं नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। विजेताओं को प्रदान किए गए पुरस्कार कार्यक्रम के समापन अवसर पर रवीन्द्र नारायण एवं नमिता नारायण द्वारा भाषण एवं नारा लेखन प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस दौरान प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए पर्यावरण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने पर बल दिया गया। आयोजन की सफलता में विभागीय टीम का महत्वपूर्ण योगदान कार्यक्रम के सफल आयोजन में विशद वत्स (वरिष्ठ प्रबंधक-सिविल एवं पर्यावरण), सौरभ कुमार (कनिष्ठ प्रबंधक-सिविल) तथा पर्यावरण विभाग के अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराया गया। देवब्रत मंडल ने किया कार्यक्रम का संचालन विश्व पर्यावरण दिवस समारोह का प्रभावी संचालन देवब्रत मंडल (वरिष्ठ प्रबंधक-पर्यावरण) द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, महिला समिति की सदस्याएं एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। हरित भविष्य के निर्माण का लिया संकल्प विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण एवं प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन के प्रति लोगों को जागरूक करने का महत्वपूर्ण संदेश दिया। उपस्थित सभी लोगों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।


0 Comments