प्रकाश विद्यालय किरंदुल में 'स्नोवर्ल्ड' कार्यक्रम आयोजित, बच्चों ने दिखाया टैलेंट
जिला दंतेवाड़ा किरंदुल। प्रकाश विद्यालय किरंदुल में 22 जुलाई को 'स्नो वर्ल्ड' नामक विशेष कार्यक्रम का
आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फादर अखिल मैनेजर फादर थॉमस जोशा थे। प्राचार्य फादर दिलीप टी. मैथ्यू, उपप्राचार्य सिस्टर मार्गरेट एवं अन्य अतिथियों का स्वागत नृत्य एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य फादर दिलीप टी. मैथ्यू ने कहा कि प्रकाश विद्यालय केवल शिक्षा तक सीमित न रहकर बच्चों के सर्वांगीण विकास पर बल देता हैं। विद्यालय प्रतिवर्ष ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को मंच प्रदान करता हैं।
अतिथियों ने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की और बच्चों के प्रदर्शन को सराहा। कार्यक्रम में सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम अत्यंत मनमोहक रहा।

0 Comments