किरंदुल वार्ड क्रमांक 06 मल्लप्पा कैंप में नाले की सफाई अभियान में जुटे सीएमओ और वार्ड पार्षद समाला कमान, नालियों की सफाई बारिश के खतरे से मिलेगी राहत

 *किरंदुल वार्ड क्रमांक 06  मल्लप्पा कैंप में नाले की सफाई अभियान में जुटे  सीएमओ और वार्ड पार्षद  समाला कमान, नालियों की  सफाई बारिश के खतरे से मिलेगी राहत*

https://www.facebook.com/share/v/1EAKdk52MQ/

 जिला दंतेवाड़ा किरंदुल नगर पालिका वार्ड क्रमांक 06 मल्लप्पा कैंप  में आने वाली भारी बारिश के खतरे को देखते हुए जनहानि और नुकसान से बचाने के लिए नाले की युद्ध स्तर पर सफाई कराई गई है। यह जनहित कार्य  प्रदीप सरकार के विशेष सहयोग और नगर पालिका किरंदुल अध्यक्ष श्रीमती रूबी शैलेन्द्र सिंह  और  मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सी. एम .ओ.)  शशि भूषण महापात्र  के कुशल नेतृत्व में वार्ड पार्षद (वार्ड क्रमांक 06) गोपीनाथ हरिजन  ने खुद मोर्चा समाला। लगातार हो रही भारी बारिश के बीच, वार्ड पार्षद गोपी खुद मौके पर डटे रहे और अपनी देखरेख में नाले और नालियों की मुस्तैदी से पूरी तरह साफ-सफाई करवाई।

गौरतलब है कि इससे पहले भी इस क्षेत्र में भारी बारिश के कारण नाला जाम होने से पानी का बहाव रुक गया था। जलभराव के चलते गंदा पानी लोगों के घरों में घुस गया था, जिससे मोहल्ले वासियों को भारी आर्थिक और मानसिक नुकसान उठाना पड़ा था। 

इसी गंभीर समस्या को मद्देनजर रखते हुए और भविष्य में किसी भी अप्रिय स्थिति या जनहानि को रोकने के लिए, प्रदीप सरकार की मदद से  नाले को पूरी तरह से साफ और कचरा मुक्त कर दिया गया है। अब पानी की निकासी सुचारू रूप से होगी, जिससे स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली है और इस त्वरित पहल के लिए जनप्रतिनिधियों व प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।



Post a Comment

0 Comments