देशभक्ति के रंग में रंगा किरंदुल: प्रकाश विद्यालय के बच्चों ने निकाली भव्य एकता रैली.

* देशभक्ति के रंग में रंगा किरंदुल: प्रकाश विद्यालय के बच्चों ने निकाली भव्य एकता रैली* 

  जिलादंतेवाड़ा किरंदुल स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर लौह नगरी किरंदुल पूरी तरह से देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आई। स्थानीय प्रकाश विद्यालय, किरंदुल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश देने के लिए एक भव्य एकता रैली निकाली। इस रैली में बच्चों का उत्साह और देशभक्ति का जज्बा देखते ही बन रहा था।भारत माता और स्वतंत्रता सेनानियों के रूप में सजे नन्हे-मुन्नेरैली का मुख्य आकर्षण विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चे रहे, जो विभिन्न देशभक्तिपूर्ण वेशभूषा में सजे हुए थे। कोई बच्चा भारत माता के रूप में तिरंगा थामे हुए था, तो कोई महात्मा गांधी, शहीद भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस और चंद्रशेखर आजाद जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों के रूप में नजर आया। बच्चों के इस रूप को देखकर पूरा किरंदुल शहर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। तीनों सेनाओं की वेशभूषा ने जीता दिलस्वतंत्रता सेनानियों के साथ-साथ बच्चे भारतीय थल सेना (Army), नौसेना (Navy) और वायुसेना (Air Force) की वर्दी में भी नजर आए। देश के वीर जवानों के रूप में सजे इन बच्चों ने अनुशासन के साथ कदमताल करते हुए नागरिकों को देश सेवा और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। विद्यालय का सराहनीय प्रयासप्रकाश विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों के मार्गदर्शन में आयोजित इस सफल रैली की पूरे नगरवासियों ने सराहना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्राचार्य फादर दिलीप टी. मैथ्यू, सिस्टर रोज, प्रेमा राज, अतिका जिलान, सुशीला भास्कर, सोनाली कोचे, काजल एवं ग्रेसी सहित विद्यालय परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। स्थानीय नागरिकों का कहना था कि इस तरह के आयोजनों से नई पीढ़ी और बच्चों के भीतर बचपन से ही देशप्रेम तथा राष्ट्रीय एकता के संस्कार गहरे होते हैं।

Post a Comment

0 Comments