किरंदुल कॉन्टैक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी ने लिया शपथ ।

 किरंदुल कॉन्टैक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी ने लिया शपथ ।


रवि नारायण एनएमडीसी किरंदुल हेड ऑफ़  प्रोजेक्ट ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को शपथ दिलाया 

किरंदुल – लौह नगरी में किरंदुल कॉन्टैक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के दो वार्षिक चुनाव में  ,नई कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित पदाधिकारी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार शाम को एनएमडीसी के मंगल भवन में रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि एनएमडीसी किरंदुल हेड ऑफ प्रोजेक्ट रविंद्र नारायण, एनएमडीसी बचेली हेड ऑफ़ प्रोजेक्ट श्रीधर कोडली, विशिष्ट अतिथि,हेड ऑफ़ वर्क किरंदुल प्रोजेक्ट  किशन आहूजा , नगर पालिका अध्यक्ष रूबी सिंह, आर्सेनल मित्तल हेड ऑफ़ प्रोजेक्ट वाय वी राघवेलु, हेड  हाफ डिपार्मेंट सिविल किरंदुल  लक्ष्मण कुमार प्रधान , हेड ऑफ़ डिपार्टमेंट सिविल एस के डहरिया , किरंदुल थाना प्रभारी संजय यादव, इंटक सचिव ए के सिंह, एसकेएमएस अध्यक्ष देवरालू सभी अतिथियों ने भगवान विश्वकर्मा के सामने दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का शुभारंभ किया  उसके पश्चात सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ और बैच लगाकर सम्मान किया गया नवनिर्वाचित कमेटी के पदाधिकारी अध्यक्ष पद पर बबलू सिद्दीकी , सचिव पद पर बिप्लव मल्लिक, उपाध्यक्ष मंगल कुंजाम एवं अमलेन्दु चक्रवर्ती , कोषाध्यक्ष शशि भूषण (बबलू) तिवारी ,सह सचिव अमृत टंडन एवं सुजीत पिल्लई, कार्यालय सचिव तपन दास को किरंदुल हेड ऑफ़ प्रोजेक्ट रविंद्र नारायण ने शपथ दिलाया एवं सभी  पदाधिकारी को पुष्प गुच्छ एवं साल पहनाकर पदभार ग्रहण करवाया



संस्था के सचिव विप्लव मलिक ने कहा कि संगठन के सभी सदस्यों के सहयोग से ठेकेदारों के हित में बेहतरीन काम करने का प्रयास करेंगे एनएमडीसी प्रबंधन और ठेकेदारों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर संगठन को मजबूत करना और सभी की समस्याओं का मिलकर समाधान करना हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी सभी के सहयोग और विश्वास के साथ संगठन को आगे ले जाने का प्रयास करेंगे

 कार्यक्रम में सभी अतिथियों को मोमेंटो एवं शाल और श्रीफल से सम्मान किया गया  कार्यक्रम के पश्चात सभी के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी इस कार्यक्रम में मनीष गुरु ,अतुलसिंह, सुरेंद्र नायर,रविंद्र सोनी,  हरिशंकर मुखर्जी, अमरीक सिंह, बजरंगबली पांडे, मनोज सिंह, विपुल राय, शरद मिश्रा, के वि सुरेश,नवीन राय, सलीम सिद्दीकी,राजेंद्र सक्सेना, जय वर्गिस, मामा जी,विजय सोढी, बाबूराव,मंजू छलीवाल, आसिफ सिद्दीकी, माधवराव, विनोद, मुकेश पांडे,निशु त्रिवेदी, निमाई पाल, पीयूष राय, राजेश सोनी, अंकित चौहान, रमेश लोहार, अनेक ठेकेदार मौजूद थे

Post a Comment

0 Comments