बचेली-किरंदुल: बीटीओए चुनाव के सरगर्मी तेज, 20 सितंबर को होगा मतदान और परिणामों का ऐलान
- कड़े मुकाबले के आसार: बरसात के बीच दोनों पैनलों का तूफानी प्रचार जारी, सदस्यों में भारी उत्साह।
भविष्य का बड़ा संकल्प: आगामी कार्यकाल में ट्रकों के एक लाख फेरे लगवाने का लक्ष्य।
किरंदुल, 19 सितंबर:
एनएमडीसी किरंदुल और बचेली से निकलने वाले लौह अयस्क को अन्य प्रदेशों में ट्रकों के माध्यम से परिवहन करने वाली प्रमुख ट्रक मालिकों की संस्था — बैलाडिला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन (बी टी ओ ए) के वार्षिक चुनाव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। संस्था के वार्षिक आमसभा के अनुसार 20 सितंबर को इसका वार्षिक चुनाव संपन्न होने जा रहा है।
चुनावी कार्यक्रम की मुख्य तिथियां:
8 सितंबर: नामांकन पत्र प्राप्त करने की तिथि निर्धारित थी।
10 सितंबर: नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि थी।
11 सितंबर: नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की गई।
12 सितंबर: स्क्रूटनी और चुनाव चिन्ह का आवंटन किया गया।
20 सितंबर: मतदान संपन्न होगा तथा इसी दिन मतगणना के तुरंत बाद विजयी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी।
दो पैनलों के बीच कड़ा मुकाबला और तूफानी प्रचार:
इस बार बीटीओए चुनाव में मनोज सिंह पैनल और उमेश सिंह गौतम के पैनल के बीच कड़े मुकाबले के आसार नजर आ रहे हैं। नगर में मानसून की मूसलाधार बारिश के बावजूद दोनों ही पैनलों का चुनाव प्रचार पूरी रफ्तार और तूफानी गति से जारी है।
73 हजार फेरे का रहा शानदार रिकॉर्ड, भविष्य के लिए बड़ा लक्ष्य:
प्रचार के दौरान पिछले कार्यकाल के सचिव और वर्तमान में मनोज सिंह पैनल से कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी आकाश गोयल ने पिछली उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने बताया कि पिछले कार्यकाल के दौरान बीटीओए के ट्रकों के कुल 73 हजार फेरे लगे थे, जिससे सभी सदस्यों को साल भर भरपूर काम मिला। इसके साथ ही संस्था ने भविष्य में ट्रकों के एक लाख फेरे लगवाने का संकल्प लिया है।


0 Comments