"युवा नेतृत्व पर फिर जताया भरोसा: राम सोनी बने BTOA के सचिव, 2024 के बाद एक और बड़ी कामयाबी"
बचेली/बैलाडीला:
बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन (BTOA) के सांगठनिक चुनाव में युवाओं के लोकप्रिय चेहरे श्री राम सोनी ने एक बार फिर शानदार जीत दर्ज करते हुए इतिहास रच दिया है। कम उम्र में संगठन के सचिव पद पर भारी मतों से यह विजय हासिल कर उन्होंने अपनी सक्रियता और नेतृत्व क्षमता का एक बार फिर लोहा मनवाया है।
इससे पहले वर्ष 2024 में उन्होंने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी पूरी निष्ठा के साथ निभाई थी। उनके इसी उत्कृष्ट कार्यकाल और साथियों के प्रति समर्पण को देखते हुए इस बार एसोसिएशन के सदस्यों ने उन्हें सचिव पद की अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
इस जीत से ट्रक ओनर्स और समर्थकों में भारी उत्साह का माहौल है। जानकारों का मानना है कि राम सोनी की छोटी उम्र भले ही कम हो, लेकिन उनकी सोच, कार्यशैली और हौसले हमेशा से बड़े रहे हैं। सभी साथियों ने विश्वास जताया है कि वे नए दायित्व को भी पूरी ईमानदारी और ऊर्जा के साथ निभाते हुए संगठन को और अधिक मजबूती देंगे।
इस शानदार जीत पर क्षेत्र के तमाम व्यवसायियों, चालकों और शुभचिंतकों ने राम सोनी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।


0 Comments