रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सुकमा में CRPF की 02 बटालियन और दिव्यांग छात्राओं ने मिलकर मनाया उत्सव
दंतेवाड़ा सुकमा, : रक्षाबंधन के पावन अवसर पर 02 बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने सुकमा के आकार आवासीय संस्था स्कूल की दिव्यांग छात्राओं के साथ मिलकर उत्साह और उमंग के साथ यह त्योहार मनाया। 02 बटालियन के कमांडेंट श्री कमलेश कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं ने हिंदू रीति-रिवाजों के साथ अधिकारियों और जवानों को तिलक लगाकर राखी बांधी और उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की।
इस हृदयस्पर्शी अवसर पर अधिकारियों और जवानों ने छात्राओं को उपहार भेंट किए और उनकी सुरक्षा का वचन दिया। यह कार्यक्रम भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास के बंधन को दर्शाता है। कमांडेंट कमलेश कुमार ने इस रचनात्मक पहल के लिए सुकमा क्षेत्र की माताओं-बहनों का आभार व्यक्त किया और कहा, “रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के असीम प्रेम और स्नेह का प्रतीक है। यह रक्षा और भावनाओं के प्रति विश्वास को मजबूत करता है।” उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि 02 बटालियन, CRPF हमेशा क्षेत्र की सुरक्षा के लिए तत्पर रहेगी।
कार्यक्रम में 02 बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी विवेक सक्सेना, अन्य अधीनस्थ अधिकारी, जवान, स्कूल के प्रधानाध्यापक हरि कौशिक, शिक्षक नरेश भोई, मनोज कश्यप, किशन साहू, तुलेश कौशिक, सुरेंद्र भेंसवर, केवल देशमुख, शिक्षिका अन्नपूर्णा मडावी, लता साहू और मंजू डेहरे उपस्थित रहे। यह आयोजन न केवल रक्षाबंधन के पारंपरिक महत्व को दर्शाता है, बल्कि सामाजिक एकता और समावेशिता को भी बढ़ावा देता है।

0 Comments