जिला दंतेवाड़ा किरंदुल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ओम सोनी, सचिव राज प्रसाद एवं संस्था के सभी पदाधिकारी और चुनाव संचालन समिति के द्वारा "प्रेस वार्ता कर" प्रेस नोट जारी किया गया जो इस प्रकार है - नगर में लंबे समय से निष्क्रिय पड़े पूर्व व्यापारी संघ से नाराज स्थानीय व्यापारियों ने एकजुट होकर नया संगठन गठित किया। “किरंदुल व्यापारी कल्याण संघ” के बैनर तले नगर के इतिहास में पहली बार मतदान प्रणाली से व्यापारी संघ का चुनाव 15 सितंबर को छत्तीसगढ़ भवन, किरंदुल में सम्पन्न हुआ।
चुनाव को लेकर नगर में व्यापारियों के बीच भारी उत्साह देखा गया। पूरे मतदान एवं मतगणना की प्रक्रिया स्वतंत्र मतदान अधिकारियों की देखरेख में निष्पक्ष तरीके से पूरी की गई।
देर रात घोषित परिणामों में ओम प्रकाश सोनी के नेतृत्व वाले पूरे पैनल ने जीत हासिल की।
चयनित पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार है —
अध्यक्ष: ओम प्रकाश सोनी
सचिव: राज प्रसाद
उपाध्यक्ष: संजय सोनी
उपाध्यक्ष: सुषमा साहू
कोषाध्यक्ष: विशाल जैन
सह सचिव: शेखर दत्ता
सह सचिव: मोहित धवन
नई कार्यकारिणी ने लोकतांत्रिक तरीके से चुने जाने के बाद सबसे पहले संगठन के पंजीयन की दिशा में कदम बढ़ाया। त्वरित कार्रवाई करते हुए संघ के नाम में संशोधन कर इसे अब “किरंदुल चैंबर ऑफ कॉमर्स एसोसिएशन” के रूप में पंजीकृत कराया गया है। यह संगठन अब भारत सरकार से मान्यता प्राप्त संस्था बन गया है।
रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र प्राप्त होने के बाद संघ के अध्यक्ष ओम प्रकाश सोनी एवं सचिव राज प्रसाद ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता आयोजित कर औपचारिक घोषणा की।
उन्होंने बताया कि “किरंदुल चैंबर ऑफ कॉमर्स एसोसिएशन” व्यापारियों के हितों की रक्षा, नगर के व्यापारिक विकास एवं स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगा।




0 Comments