बचेली पुलिस द्वारा सायबर फ्रांड, नशा मुक्ति एवं यातायात के संबंध में स्कूल में चलाया गया अभियान।

 


सायबर अपराधों, नशा मुक्ति एवं यातायात के संबंध में रोकथाम हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, गौरव राय जिला दंतेवाड़ा के दिशा निर्देशानुसार श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उदित पुष्कर, श्री रामकुमार बर्मन के मार्ग दर्शन दंतेवाड़ा तथा श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी किरन्दुल श्री कपिल चंद्रा के नेतृत्व में सायबर अपराधों, नशा मुक्ति एवं यातायात की रोकथाम हेतु लगातार बचेली पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में दिनांक 28-10-2025 को बचेली पुलिस द्वारा डीएव्ही स्कूल बचेली में प्राचार्य एच.के.पाठक एवं शिक्षकगणों एवं विधिक सेवा पैरालिगल वालंटियर की उपस्थिती में बचेली पुलिस थाना प्रभारी मधुनाथ ध्रुव के द्वारा स्कूल के समस्त छात्र-छात्राओं को सायबर क्राईम एवं फर्जी लिंग, सोशल मिडिया पर फर्जी वेबसाइड, स्केमर्स टेलिकॉम कंपनी के अधिकारी होने का दिखावा करते हुये पैसे की मांग करना, केवाईसी अपडेट करने, बैंक कर्मचारी बताकर ठगी करने वालो से सावधान रहने, किसी प्रकार का नशा, धुम्रपान न करने एवं 18 वर्ष के उम्र में वाहन न चलाने एवं यातायात के नियमों का पालन करने समझाईश दिया गया है साथ विधिक सेवा पैरालिगल वालंटियर रीता चौहान, सउनि. ज्योति बंजारे एवं म0प्र0आर0 डॉली मानकर के द्वारा गुड टच एवं बैडटच के बारे में जानकारी दी गई है।

Post a Comment

0 Comments