डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने बचेली क्षेत्र में विभिन्न संस्थानों का शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को सामाजिक एवं आर्थिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली से परिचित कराना था। सबसे पहले विद्यार्थियों ने डाकघर का दौरा किया, जहाँ उन्हें पत्रों की छँटाई, पार्सल सेवा और डाक बचत खातों की जानकारी दी गई। इसके बाद बैंक का भ्रमण किया गया, जहाँ बैंक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को खाते खोलने की प्रक्रिया, ए.टी.एम. और ऑनलाइन बैंकिंग के बारे में बताया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने बाजार का अवलोकन किया और वस्तुओं के क्रय-विक्रय, मूल्य निर्धारण तथा उपभोक्ता व्यवहार को समझा। अंत में विद्यार्थियों ने बस स्टैंड का दौरा किया और यातायात व्यवस्था तथा सार्वजनिक परिवहन के संचालन की जानकारी प्राप्त की।इस भ्रमण से विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ तथा उन्होंने दैनिक जीवन में संस्थानों की उपयोगिता को और बेहतर ढंग से समझा। विद्यालय प्रबंधन ने इस प्रयास की सराहना की और ऐसे शैक्षणिक भ्रमणों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया। छात्रों को सभी संस्था के प्रमुखों ने विशेष समय और प्रोतसाहन प्रदान किया। इस भ्रमण में कुल 95 विद्यार्थी शामिल हुए। विद्यार्थियों के साथ शिक्षिका सुश्री शमा परवीन, श्रीमती भानुप्रिया, श्रीमती मीनाक्षी ठाकुर और श्री अभिषेक महोबिया उपस्थित रहे।


0 Comments