किरंदुल। छत्तीसगढ़ राज्य गौसेवा आयोग के कुआकोंडा विकासखंड अध्यक्ष बने किरंदुल के समाजसेवी और वरिष्ठ पत्रकार रामकृष्णा बैरागी ने मंगलवार को रायपुर में शपथ ग्रहण किया। यह शपथ कार्यक्रम राजधानी रायपुर के सरगुजा कुटीर में आयोजित हुआ, जिसमें प्रदेश के सभी जिले और विकासखंडों से नवनियुक्त अध्यक्ष शामिल हुए।कार्यक्रम में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के संतजनों की मौजूदगी रही। सभी पदाधिकारियों ने गौ रक्षा और संवर्धन के लिए सेवा और समर्पण की शपथ ली। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य गौसेवा आयोग के प्रदेशाध्यक्ष विशेषर पटेल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।रामकृष्णा बैरागी के शपथ ग्रहण की खबर से नगरवासियों, समाजसेवियों और गौसेवकों में हर्ष का माहौल है। सभी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र में गौसेवा से जुड़े कार्य और अधिक प्रभावी होंगे।

0 Comments