तूलिका कर्मा पहुंची वार्ड कहा प्रशासन का बुलडोजर चलाया जाना NMDC को फायदा पहुंचाने की तरफ इशारा करता है बिना विस्थापन के गरीबों का मकान तोड़ना मनमानी है अपनी शक्तियों का गरीब जनता के ऊपर दुरुपयोग किया गया।
बचेली। वार्ड क्रमांक 9 में बीते दिन उस वक्त अफरातफरी मच गई जब तहसीलदार प्रशासन अमले के साथ अचानक बुलडोजर लेकर पहुंचे और वार्डवासियों के घरों पर कार्रवाई शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई NMDC की इस्लरी पाइपलाइन बिछाने के लिए की गई, जिसमें तीन घरों को तोड़ दिया गया।
वार्ड पार्षद अप्पू कुंजाम का कहना है कि उन्हें न तो सर्वे की जानकारी दी गई और न ही मार्किंग के समय बुलाया गया। प्रशासन ने बिना पूर्व सूचना के मनमाने ढंग से कार्यवाही की।
मामले की खबर मिलते ही पालिका अध्यक्ष राजू जायसवाल और उपाध्यक्ष भी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन तहसीलदार ने उनकी बात सुने बिना बुलडोजर चलवाया।
आज कांग्रेस नेत्री तूलिका कर्मा भी वार्डवासियों से मिलने पहुंचीं। उन्होंने कार्यवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा कि “यह गरीबों पर अत्याचार है। अवैध कब्जे का हवाला देकर प्रशासन NMDC को फायदा पहुंचा रहा है, जबकि वार्ड की बड़ी आबादी वर्षों से वन विभाग की जमीन पर बसी है।”
तूलिका ने तहसीलदार को जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि ऐसे मामलों में प्रशासन को पहले बैठक कर वार्डवासियों को विश्वास में लेना चाहिए। पहले विस्थापन करके उसके बाद ये कार्य किया जाता तो गरीबों का नुकसान नहीं होता।
वार्ड पार्षद अप्पू कुंजाम ने बताया कि कल बैठक बुलाई गई है, जिसमें कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और NMDC प्रबंधन शामिल होंगे ताकि मामले का समाधान निकाला जा सके।
फिलहाल कार्यवाही से नगर भर में रोष देखा जा रहा है



0 Comments