एनएमडीसी बचेली में बाल दिवस पर नेहरू और अंबेडकर को श्रद्धांजलि, सम्मान प्रकट कर बच्चों को दिया गया मिष्ठान




दंतेवाड़ा (बचेली), 14 नवंबर : एनएमडीसी बचेली के तत्वाधान में शुक्रवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू और डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों को मिष्ठान वितरित की गईं, जिससे कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

यह दिन देशभर में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो हमारे देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को समर्पित है। 14 नवंबर को नेहरू जी का जन्म हुआ था। उन्हें बच्चे बेहद प्रिय थे। वे बच्चों को देश का भविष्य मानते थे और हमेशा उनकी शिक्षा, खुशहाली तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रयासरत रहे। इसी कारण उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में उत्सव  मनाया जाता है।

कार्यक्रम में एनएमडीसी के पदाधिकारी, कर्मचारी और स्कूली बच्चे उपस्थित रहे। सभी को मिष्ठान वितरित कर आयोजन को यादगार बनाया गया।


Post a Comment

0 Comments