*पालिका अध्यक्ष ने किरंदुल नगर के विभिन्न विकास कार्य हेतु NMDC के अध्यक्ष (सीएमडी) अमिताभ मुखर्ची को सौंपा ज्ञापन*
जिला दंतेवाड़ा किरंदुल दिनांक 01/12/2025, दिन सोमवार को किरंदुल पालिका अध्यक्षा रूबी शैलेन्द्र सिंह, ने एनएमडीसी (नेशनल माइनर डेवेलपमेंट कॉरपोरेशन) के अध्यक्ष एवं सह‑प्रबंध निदेशक (CMD) अमिताभ मुखर्जी के दो‑दिवसीय किरंदुल दौरे के दौरान मुलाक़ात की। इस अवसर पर पालिका क्षेत्र के विभिन्न निर्माण‑विकास कार्यों के लिए ज्ञापन सौंपा गया, इस विषय पर किरंदुल नगर पालिका अध्यक्ष एवं NMDC के अध्यक्ष के बीच सार्थक चर्चा हुई इस बैठक मे उपाध्यक्ष बबलू सिद्दकी पी.आई.सी. सदस्य राजकुमार सोनी, पार्षद के सजी उपस्थित थे जिसमें मुख्यतः निम्नलिखित मांगें शामिल थीं:
1. *भारी वाहनों के लिए बाईपास मार्ग* – वर्तमान में मुख्य सड़क पर ट्रक‑ट्रैफ़िक के कारण उत्पन्न धूल व ध्वनि प्रदूषण को कम करने हेतु एक वैकल्पिक बाईपास की मांग।
2. *वार्ड 18 में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स* – युवा खेल‑प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण।
3. *सर्वसुविधायुक्त मंगल भवन* – सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बहु‑उपयोगी मंगल भवन की योजना।
4. *वार्ड 3 (बंगाली कैंप) के तालाब का सौंदर्यीकरण* – जलाशय के किनारे पिचिंग, बेंच और लेडी‑फ्रेंडली वाटर‑फ्रंट विकसित करना।
5. *प्रोजेक्ट अस्पताल में ओपीडी सुविधा* – नगरपालिका के जनप्रतिनिधियों, नियमित कर्मचारियों और प्लेसमेंट कर्मचारियों के लिए विशेष ओपीडी की व्यवस्था।
6. *महिलाओं के लिए सामुदायिक भवन* – महिलाओं के कौशल‑विकास एवं सामाजिक समारोहों के लिए एक समर्पित भवन।
7. *वार्ड 16 (हनुमान टेकरी) का सौंदर्यीकरण एवं रोड निर्माण* – पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु टेकरी के आसपास रोड व लैंडस्केपिंग कार्य |
इसके अलावा नगर की कई अन्य समस्याओं पर भी चर्चा हुई और CMD अमिताभ मुखर्जी ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिए|

0 Comments