*वार्ड क्रमांक 08 में विकास की नई शुरुआत, अध्यक्ष द्वारा नवीन नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन*

 *वार्ड क्रमांक 08 में विकास की नई शुरुआत, अध्यक्ष द्वारा नवीन नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन* 


किरंदुल। 2 फरवरी 2026 दिन सोमवार को नगर के वार्ड क्रमांक 08 स्थित मेन मार्केट क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह के द्वारा वार्ड में नवीन नाली निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया गया। यह नाली गुप्ता दुकान से होते हुए बड़ी नाली तक निर्मित की जाएगी, जिससे क्षेत्र में जल निकासी की समस्या से स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है।

इस निर्माण कार्य की अनुमानित लागत ₹3 लाख बताई गई है। लंबे समय से मेन मार्केट क्षेत्र में नाली की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के मौसम में जलभराव और गंदगी की समस्या बनी रहती थी। नवीन नाली निर्माण से न केवल स्वच्छता में सुधार होगा, बल्कि व्यापारियों और आम नागरिकों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी।

भूमि पूजन के अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी शशि भूषण महापात्र, पालिका उपाध्यक्ष बबलू सिद्दकी, के. सजी, वार्ड पार्षद राजकुमार सोनी तथा सभी पार्षदगण, वार्डवासी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य किए जा रहे हैं और जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।


वार्डवासियों ने इस पहल के लिए नगर पालिका अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए आशा जताई कि आने वाले समय में क्षेत्र में और भी विकास कार्य किए जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments