*किरंदुल नगर पालिका के मॉस्किटो मशीन में लगी आग,बड़ी हादसा टली*



किरन्दुल।नगरपालिका किरंदुल के द्वारा नगर में मच्छरों को धुएं से भगाने वाली मशीन ( स्मोक मशीन) डीजल और कीटनाशक के मिश्रण को गर्म करके घना धुआँ छोड़ती हैं,जो मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया फैलाने वाले मच्छरों को तुरंत नष्ट करती हैं।जिसमें शुक्रवार शाम 07:30 बजे कार्य के दौरान अचानक बंगाली कैंप किरंदुल दुर्गा मंडप के समीप वाहन के पीछे आग लग गई।स्मोकिंग मशीन में अचानक आग लगने से पीछे बैठे कर्मचारी एडमल स्वामी घबराकर कूद पड़े हालांकि उन्हें कोई चोट नहीं आई हैं साथ ही गाड़ी की आग को काबू कर लिया गया।इस आगजनी में मौके में नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष मृणाल राय एवं राजू रेड्डी पहुंचकर तत्काल पानी से आग को काबू में कर लिया जिससे बड़ी हादसा होते-होते टल गई।


Post a Comment

0 Comments