थाना बचेली में महिला दिवस पर महिला अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान

 *थाना बचेली में महिला दिवस पर महिला अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान*

बचेली :- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर थाना बचेली में एक सादगीपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान थाना प्रभारी प्रहलाद कुमार साहू एवं थाना स्टाफ द्वारा थाना में पदस्थ महिला अधिकारी और कर्मचारियों का बुके व उपहार भेंट कर सम्मान किया गया। साथ ही जलपान की व्यवस्था की गई और केक काटकर महिला दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।

कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी प्रहलाद कुमार साहू ने कहा कि समाज में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। पुलिस विभाग में भी महिला अधिकारी और कर्मचारी पूरी निष्ठा, लगन और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिला पुलिसकर्मी कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ समाज में महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभा रही हैं।

इस अवसर पर उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों ने महिला अधिकारी और कर्मचारियों को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान थाना स्टाफ द्वारा महिलाओं के योगदान की सराहना करते हुए उत्साहपूर्वक महिला दिवस मनाया गया।

Post a Comment

0 Comments