: बैलाडिला में 5 मूर्ति चौक के पास विशाल पेड़ गिरने से बचेली मार्ग बंद, घंटों लगा जाम*

 *: बैलाडिला में 5 मूर्ति चौक के पास विशाल पेड़ गिरने से बचेली मार्ग बंद, घंटों लगा जाम*  


*बचेली/किरंदुल*

बैलाडिला नगर के 5 मूर्ति चौक से करीब 50 मीटर दूर बचेली मार्ग पर आज एक विशालकाय वृक्ष अचानक भरभराकर मुख्य सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।


*रोजाना आने-जाने वालों को भारी परेशानी*  

यह मार्ग क्षेत्र की लाइफलाइन है। रोजाना सैकड़ों एनएमडीसी कर्मचारी, श्रमिक, स्कूली बच्चे और आम नागरिक इसी रास्ते से सफर करते हैं। पेड़ गिरने के कारण बसों, ट्रकों और अन्य भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। समय पर रास्ता साफ न होने से कई लोग ड्यूटी और जरूरी कामों पर नहीं पहुंच सके।


स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर आवागमन अधिक रहता है। अचानक पेड़ गिरने से हादसा भी हो सकता था।


*प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग*  

घटना के बाद यात्रियों और स्थानीय नागरिकों में नाराजगी देखी गई। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क से पेड़ हटाकर यातायात तुरंत बहाल किया जाए और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सड़क किनारे के कमजोर पेड़ों की जांच की जाए।


फिलहाल मार्ग पर यातायात बाधित है और वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से भेजा जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments