किरंदुल-बचेली मार्ग पर गिरे पेड़ हटे, यातायात बहाल - प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना*
*दंतेवाड़ा/किरंदुल*
जिले में पिछले 3 दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के कारण किरंदुल-बचेली मुख्य मार्ग पर 29-07-2026 को 2 विशाल वृक्ष उखड़कर गिर गए। इससे मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में नगर पालिका अमला, पुलिस और पूर्व अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे। कटर मशीनों से पेड़ों को काटकर मलबा हटाया गया और यातायात सुचारू कराया गया।
नगर पालिका बाढ़ आपदा अधिकारी नरेश साहू, अभियंता मारकंडे और थाना प्रभारी संजय यादव के नेतृत्व में आपदा प्रबंधन और पुलिस टीम बारिश के बीच डटी रही। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पुलिस की तत्परता की सराहना की। वहीं इस दौरान वन विभाग और PWD की अनुपस्थिति पर सवाल भी उठे। लोगों का कहना है कि आपदा के समय इन विभागों की भूमिका न के बराबर रही।
0 Comments