बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन चुनाव का बिगुल बजा: 20 सितंबर को होगा मतदान, किरंदुल-बचेली में राजनीतिक सरगर्मी तेज
बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन (BTO) किरंदुल के बहुप्रतीक्षित चुनाव की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है। एनएमडीसी के किरंदुल और बचेली परिसरों से लौह अयस्क परिवहन की अहम जिम्मेदारी संभालने वाली इस संस्था के चुनाव को लेकर ट्रांसपोर्टर्स और स्थानीय कारोबारियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। बारिश के मौसम के बावजूद क्षेत्र की चाय की दुकानों और चौपालों पर चुनावी समीकरणों को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
जारी किए गए आधिकारिक चुनावी कार्यक्रम के अनुसार, 20 सितंबर को मतदान संपन्न होगा और उसी दिन मतगणना के बाद नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी।
प्रमुख चुनाव तिथियां:
01 सितंबर: मतदाता सूची का प्रथम प्रकाशन
02 सितंबर: दावा-आपत्ति और मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
03 सितंबर: नामांकन पत्र प्राप्त करने की तिथि
04 सितंबर: नामांकन पत्र जमा करने की तिथि
05 सितंबर: नाम वापसी, स्क्रूटनी और चुनाव चिन्ह आवंटन
20 सितंबर: मतदान एवं मतगणना (परिणाम घोषणा)
व्यासायिक और राजनीतिक हलकों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि इस बार एसोसिएशन की कमान किसके हाथों में जाएगी और कौन से नए चेहरे सामने आएंगे। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही उम्मीदवारों और उनके समर्थकों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

0 Comments